अद्वय बोले ...मेरा किशन कन्हैया बोले ....
दादी मुझे बाँसुरी ले दो मैं भी इसे बजाऊँगा
ग्वाले का कुछ काम नहीं है मैं ही गाय चराऊँगा
गोरा हूँ तो हर्ज नहीं माँ मोर मुकुट वंशीवाला
बन जाऊँगा हाथ लकुटिया ले कर वह कंबल काला
जिसे धूप में बिछा बैठ कर कभी-कभी लिखती हो तुम
गैया दुहती हुई यशोदा मैया-सी दिखती हो तुम
साईषा..कृष्..... बन जाएँगे गोपी ग्वाल
दादी ... तुम ही बनाना माखन... मुझे खिलाना मिश्री डाल

No comments:
Post a Comment