इस दुनिया में मुझको
सबसे अच्छे लगते फूल !
इनके बीच बैठकर मैं
सब कुछ जाता हूँ भूल !
इनकी कोमल पंखुड़ियों पर
सदा ख़ुशी मुस्काती !
मुस्कानों की निश्छल आभा
मेरे मन को भाती !
इन्हें देख मधुकर की बोली
मधुरस से भर जाए !
मीठे-मीठे मधुर तराने
वह गुंजन कर गाए !
No comments:
Post a Comment