Advay Dikshit

Advay Dikshit

Thursday, January 2, 2014

ए बी सी डी ई एफ जी ,
पढ़कर सारी अंग्रेजी .
अद्वय बोला -''बहुत पढ़ा,
खाऊँगा अब दही-बड़ा.''
दादी बोली हँस हँस के -
''उल्टी-पुस्तक को धर के ,
झूँठ-मूँठ का पाठ पढ़ा ,
बेटा कैसा दही-बड़ा ?''

No comments:

Post a Comment