Advay Dikshit

Advay Dikshit

Sunday, January 5, 2014

रिश्तों में एक रिश्ता
दादा और पोते का रिश्ता
ये बड़ा ही खास होता है ।
ये रिश्ता क्या होता है,
ये तो केवल एक एहसास होता है।
ये रिश्ता केवल इस लिए नेक होता है,
क्यों की बुढ़ापा और बचपन दोनों ही एक होता है।
पोते के साथ दादा ऐसा लगता है
जैसे एक छोटे से पौधे के
ऊपर आसमान का दोशाला है ।
दादा और पोते के रिश्तों के बिना
रिश्तों की अधूरी वर्णमाला है।
पोता कंधे पर चढ़ कर बोलता है
कि दादा मैं तो आप से भी बड़ा हो गया।
और दादा कहता है कि इन कंधों पर घूम के बेटा बड़े हो जाओगे ,
तभी तो मेरी अर्थी को एक दिन कांधा लगाओगे ।

1 comment:

  1. आज पोते का हाथ पकडता है दादा ,
    कि कल पोता उसे अपने हाथों का सहारा देगा .

    ReplyDelete