Advay Dikshit

Advay Dikshit

Thursday, January 2, 2014

अद्वय तो है एक अनोखा ,मेरा बेटा सबसे चोखा |
हर कोई इस पर जान लुटाए ,कभी न पाए कोई धोखा ||
मेरा अद्वय बढ़ता जाये , ऊपर ऊपर चढ़ता जाये |
कोई इसे पकड़ ना पाए ,इतना ऊपर ये हो जाए ||
दीक्षित परिवार को चमकाए,सबको ये प्यारा हो जाए |
राम भक्त बन कर दुनिया में सारी उन्नति ये पा जाए ||
इतना सुन्दर इतना प्यारा, कभी न देखा कोई बालक |
मेरे सुन्दर अद्वय की तुम रक्षा करना जग के पालक ||

2 comments:

  1. दीक्षित परिवार का एक सितारा ,
    मेरा प्यारा अद्वय प्यारा .

    ReplyDelete
  2. अजर अमर गुननिधि सुत होहु .....

    ReplyDelete